Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

गंगाशहर: दिनदहाड़े इस ज्वैलर्स के घर पर हमला, पेट्रोल डालकर घर जलाने की कोशिश, धारदार हथियारों से किया हमला

India-1stNews




गंगाशहर: दिनदहाड़े इस ज्वैलर्स के घर पर हमला, पेट्रोल डालकर घर जलाने की कोशिश, धारदार हथियारों से किया हमला

बीकानेर@ शहर में बढ़ रहे अपराध का एक सीधा उदाहरण आज दिनदहाड़े सामने आया है। गंगाशहर क्षेत्र के पाबू चौक में कुछ नकाबपोश युवकों ने घर पर हमला करने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार गंगाशहर क्षेत्र के पाबू चौक निवासी पवन सोनी के यहां आज दोपहर में तीन युवकों ने हमला किया। पहले दो नकाबपोश युवकों ने पेट्रोल से दरवाजा जलाने की कोशिश की। जब युवक नाकाम रहे तो एक अन्य साथी के साथ कुल्हाड़ी व डंडे से हमला किया। दरवाजे व खिड़कियों पर वार किए। दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए तीन में से एक युवक का चेहरा खुला था। परिवादी ने पुलिस को बताया है कि युवकों ने सुबह घर के बाहर गाली गलौज की, धमकी भी दी, बाद में वह परिवार सहित शादी में चला गया। पीछे से आरोपियों ने ये वारदात की।


बताया जा रहा है कि घटना के वक्त घर में कोई नहीं था। वास्तव में मामला क्या है, यह बाद में ही स्पष्ट होगा। फिलहाल पुलिस टीमें आरोपियों को ट्रेस कर पकड़ने का प्रयास कर रही है।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562