Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: दामाद के घर आने की लिए निकली वृद्ध महिला के साथ लूट, जैसे तैसे पहुंची गंगाशहर पेट्रोल पंप के पास

India-1stNews




बीकानेर: दामाद के घर आने की लिए निकली वृद्ध महिला के साथ लूट, जैसे तैसे पहुंची गंगाशहर पेट्रोल पंप के पास

बीकानेर@ अपने बेटी-दामाद से मिलने  बीकानेर आई एक वृद्ध महिला को परिचित बनकर सूने स्थान पर ले जाने व उससे लूट करने का मामला सामने आया है। घटना गंगानगर चौराहे की बताई जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पांचू पुलिस थाना क्षेत्र के पिथरासर निवासी 67 वर्षीय बिरमा देवी अपने बेटी-दामाद से मिलने बस से  बीकानेर आई थीं। बीकानेर में गंगानगर चौराहे पर जब वो बस से उतरी तो एक व्यक्ति उनके पास आया और उन्हें परिचित बताते हुए उन्हें घर छोडने के लिए कहा। बिरमा देवी उक्त व्यक्ति के साथ उसकी मोटरसाईकिल पर बैठकर अपने दामाद के घर के लिए रवाना हुई तो उक्त आरोपी ने रास्ते में बिरमा देवी से उनके गले में पहना सोने का मादलिया, मोबाईल, नगद 5000 हजारू रूपये व उनका बैग छीन लिया व उन्हें धक्का देकर निचे गिरा दिया और मोटरसाईकिल पर बैठकर भाग गया। अचानक हुए इस हमले से घबराई बिरमा देवी जैसे- तैस गंगाशहर पैट्रोल पम्प पहुंची जहां उन्हें ढूंढते हुए आ रहे दामाद ने उन्हें देख लिया और घर लेकर गये।

पुलिस ने मामले में बिरमा देवी की सूचना के आधार पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में जांच सदर थाना के सहायक उप निरीक्षक रावताराम कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562