Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

पुलिस कांस्टेबल पर एसपी सख़्त, दो कांस्टेबल को किया निलंबित, एक को किया लाइन हाजिर, ज्वैलर्स के साथ हुई लूट में...

India-1stNews




पुलिस कांस्टेबल पर एसपी सख़्त, दो कांस्टेबल को किया निलंबित, एक को किया लाइन हाजिर, ज्वैलर्स के साथ हुई लूट में...


बीकानेर के नयाशहर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों हुई लूट के मामले में इसी थाने के दो सिपाहियों को सस्पेंड किया गया है। एक सिपाही महेश है व दूसरा अमित है। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने लूट के आरोपियों को छुड़वाने के लिए आश्वासन दिया था

बीकानेर एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि जिस दिन लूट के आरोपी पकड़े गये थे, उसी दिन दोनों सिपाहियों ने इनको मामले में मुक्त करवाने की बात कही थी। इसकी जानकारी पुलिस को मिली तो जाँच की गई। जिसमें दोनों की शिकायत सही पाई गई। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद इस तरह की हरकत से नाराज़ पुलिस अधीक्षक ने महेश अमित दोनों को सस्पेंड कर दिया। दोनों को फ़िलहाल थाने से भी हटा दिया गया है।

इस मामले में जाँच के बाद दोनों पर और सख्त कार्रवाई हो सकती है। वहीं एक अन्य हैड कास्टेबल को जस्सूसर गेट क्षेत्र में दुकानदारों से बदसूलकी करने पर लाइन हाजिर किया गया है। यह जानकारी मिली है कि जेपी नाम के इस हैड कास्टेबल की शिकायत की गई थी।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562