Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

छः न्याति ब्राह्मण महासंघ ने पंचारिया पर जताया भरोसा, राजनीतिक प्रकोष्ठ के बने जिला अध्यक्ष

India-1stNews




बीकानेर@  छः न्याति ब्राह्मण महासंघ की बीकानेर में राजनीतिक प्रकोष्ठ पद पर रामदयाल पंचारिया (पार्षद) को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। पंचारिया पर महासंघ ने भरोसा जताया है। छः  न्याति ब्राह्मण महासंघ के अध्यक्ष पाराशर नारायण शर्मा ने सात दिवस में कार्यकरणी का विस्तार करने के लिए अवगत कराया है।

पंचारिया के अध्यक्ष मनोनीत होने पर विप्र बंधुओ में ख़ुशी की लहर है। गंगाशहर निवासी अध्यक्ष रामदयाल पंचारिया की ब्राह्मण समाज में मजबूत पकड़ है और वे समाज के जनपरोपकार से जुड़े कार्यों में हमेशा अग्रणी रहते है। पंचारिया ने छः न्याति ब्राह्मण महासंघ के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें दुसरी बार तहसील अध्यक्ष की जिम्मेदारी सोंपी गई उसे वे पूरी निष्ठा व लगन से निभाएंगे।

पंचारिया को अध्यक्ष बनने पर छ न्याति ब्राह्मण व विप्र सेना बीकानेर, गुर्जर गोड समाज में खुशी की लहर है, गौतम नारायण सेवा 108 गंगाशहर ,भीनासर, बीकानेर सभी ने  माला पहनकर अभिनंदन किया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562