Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: घर के कमरे में युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या की

India-1stNews




बीकानेर: घर के कमरे में युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या की 


बीछवाल थाना क्षेत्र के इन्द्रा कॉलोनी निवासी एक युवक द्वारा घर में कमरे में पंखे पर फंदा बनाकर फांसी लगाने की सूचना प्राप्त हुई है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीछवाल थाना क्षेत्र के इन्द्रा कॉलोनी निवासी महबूब अली पुत्र मोहम्मद हनीफ ने थाना में सूचना दी की सोमवार शाम लगभग सात बजे उसका भाई समीर अली घर के कमरे में आराम करने का कह कर कमरे में चला गया थोड़ी देर बाद जब उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया तो वो अन्दर से बंद मिला। काफी पुकारने के बाद भी जब अन्दर से कोई जवाब नहीं मिला तो दरवाजा तोड़कर अन्दर पहुंचने पर देखा की उसने पंखे से फंदा लगाकर फांसी खा ली है। उसे निचे उतारकर जब पीबीएम अस्पताल ले जाया गया तो डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मृतक के भाई की सूचना पर मर्ग दर्ज की व शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562