Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

गंगाशहर: श्री हरिराम बाबा पैदल यात्री संघ की 1 सितम्बर को होगी रवानगी

India-1stNews




श्री हरिराम बाबा पैदल यात्री संघ की 1 सितम्बर को होगी रवानगी

राजस्थान के लोक देवता हरिराम बाबा के दर्शन हेतु गंगाशहर बीकानेर से झोरड़ा धाम नागौर के लिए पैदल यात्रियों का संघ पाबू चौक, गंगाशहर से रवाना होगा। हरिराम बाबा पैदल यात्री सेवा संघ के अध्यक्ष बाबूलाल गोलच्छा ने बताया कि बाबा हरिराम जी झोरड़ा के लिए पैदल जाने वाला यह बीकानेर से एकमात्र पैदल यात्री संघ है। संघ की यह यात्रा चार दिवसीय होगी जो की 1 सितंबर को रवाना होकर 4 सितंबर 2024 को झोरड़ा धाम पहुंचेगी। यह यात्रा संघ द्वारा हर वर्ष की जाती है इस वर्ष हरिराम बाबा पैदल यात्रि संघ की 27वीं पैदल यात्रा होगी। साथ ही संघ के व्यवस्थापक ब्रह्मदेव गहलोत ने बताया कि बाबा हरिराम जी का कोई भी भक्त बाबा की पैदल फेरी लगाना चाहता है तो वह इस संघ के साथ अपनी यात्रा निशुल्क कर सकता है उससे किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। संपूर्ण यात्रा में पैदल यात्रियों की चाय पानी नास्ता व भोजन की व्यवस्था हरिराम बाबा पैदल यात्री सेवा संघ द्वारा की जाएगी।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562