Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: देश की आजादी के मौके पर बिना नहाए ही रहना पड़ेगा! अधिवक्ता ने सौंपा ज्ञापन

India-1stNews




पंडित दीनदयाल आवासीय योजना में बने फ्लैटों में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पानी की सप्लाई बंद, अधिवक्ता ने सौंपा ज्ञापन






बीकानेर@ पंडित दीनदयाल आवासीय योजना के तहत बने फ्लैटो में 5 दिन से पानी की सप्लाई नहीं आने से परेशान फ्लैट मालिक भंवर जनागल एडवोकेट ने आज एक ज्ञापन सचिव नगर विकास न्यास को देकर फ्लैटों में पानी की समस्या का समाधान करवाये जाने बाबत सौंपा। ज्ञापन देकर एडवोकेट भंवर जनागल ने कहा की हाल ही में बने इन सैंकड़ों फ्लैटों में  कई परिवार निवास करते आ रहे हैं लेकिन यहां लंबे समय से पानी की सप्लाई बाधित होती आ रही है। पिछले 5 दिन से पानी नहीं आने पर पता किया तो जवाब मिला की पानी सप्लाई की मोटर ही खराब पड़ी है। भंवर जनागल का कहना है कि यदि सुबह पानी नहीं आया तो देश की आजादी के मौके पर बिना नहाए ही रहना पड़ेगा।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562