Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: लोन किश्त लेने वाले ने ज़बरन नाबालिग को उठाया, किया दुष्कर्म, दो राउंडअप

India-1stNews




बीकानेर: लोन किश्त लेने वाले ने ज़बरन नाबालिग को उठाया, किया दुष्कर्म, दो राउंडअप

बीकानेर@  कस्बे के कालूबास में बुधवार को अपने छोटे भाईयों को स्कूल से लेने जाते हुई एक 15 वर्षीय बालिका को रास्ते में उसके घर लोन की किश्त लेने आने वाले दो युवकों ने बाईक पर जबरन बैठा कर अपहरण कर लिया। एक युवक ने रखवाली करते हुए सहयोग किया व दूसरे युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस संबध में पीडिता के चाचा ने दोनों युवकों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसका बड़ा भाई एवं भाभी तो खेत गए हुए थे और भतीजी अपने छोटे भाईयों को लेने स्कूल गई थी। कई देर तक नहीं लौटी तो परिवादी उसे ढूंढ़ने निकला तो श्मशान के पास देखा कि आरोपियों ने उसे बाईक पर बीच में बैठा रखा था और वह चिल्ला रही थी। उसने पीछे भाग कर अपनी भतीजी को छुड़वाया। इस दौरान वहां एकत्र हुए मोहल्लेवासियों के सहयोग से आरोपी सुदेश को पकड़ लिया। परिवादी की नाबालिग भतीजी ने रोते हुए बताया कि वह 12.20 बजे स्कूल जा रही थी तो आरोपी उदयसिंह एवं सुदेश स्वामी ने उसे जबरन बाईक पर बैठा लिया और सुनसान जगह ले जा कर उदयसिंह ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, जिसकी जांच सीओ निकेत पारीक करेगें। थानाधिकारी इंद्रकुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को राऊंड अप कर लिया गया है एवं नाबालिग पीडिता का मेडीकल भी करवाया गया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562