Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

गंगाशहर: घर की खिड़की तोड़ घुसे चोर, लाखों का माल किया पार

India-1stNews





गंगाशहर: घर की खिड़की तोड़ घुसे चोर, लाखों का माल किया पार

बीकानेर। शहर में दिनों दिन बढ़ रही चोरी की वारदातों के चलते एक मकान में सेंधमारी कर चोर नगदी और लाखों रुपए का आभूषण चोरी कर ले गए। मकान मालिक को चोरी की वारदात का सुबह पता चला जब ताले टूटे हुए सामान फर्श पर बिखरा हुआ मिला।इस से दो दिन पहले गाँधी चौक में चोरी की नाकाम कोशिश सामने आई थी। बता दे कि पुलिस की गश्त पर सवालिया निशान पर कोई दो राय नही की चोर अपना काम आसानी से कर गुजर जाते है।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार अजीत यादव पुत्र धर्मवीर सिंह यादव निवासी एसबीआई बैंक उदयरामसर ने अपनी लिखित रिपोर्ट में बताया कि 3 अगस्त की देर रात को अज्ञात चोर उसके मकान के पिछले हिस्से की खिड़की तोड़कर घर के अंदर घुसे थे और अलमारी में रखी 5 ग्राम सोने की चेन, सोने की अंगूठी ,चांदी का ब्रेसलेट ,बच्चे के चांदी के कड़े, दो जोड़ी बच्चों के पांव के कड़े ,दो चांदी की अंगूठी, दो दो जोड़ी बिछिया, पांच जोड़ी चांदी की पायल, चांदी की गले की मूर्ति और ₹30000 नगद के साथ एक सोने की नोज पिन लेकर फरार हो गया पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना कर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562