Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: नगदी गहनों सहित नाबालिग युवती फरार, एक नाबालिग घर से लापता

India-1stNews



बीकानेर: नगदी गहनों सहित नाबालिग युवती फरार, एक नाबालिग घर से लापता






बीकानेर@ रुपए गहनों सहित एक नाबालिग कों भगा ले जाने का तथा एक नाबिलग घर से लापता होने का मामला सामने आया है। मामला जिले के लूणकरणसर थाने का है। घटना 16 अगस्त की बताई जा रही है। इस संदर्भ में नाबालिग के पिता ने पुलिस कों परिवाद दिया है। प्रार्थी ने पुलिस कों दिए परिवाद में बताया कि राजगढ़ चूरू निवासी एक युवक उसकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री कों घर से बहला फुसलाकर घर से भगा ले गया, और जाते समय उसकी पुत्री घर में रखें 25 हजार नकदी, दो सोने की अंगूठी,एक मंगलसूत्र, चांदी की पायजेब व मोबाइल लेकर फरार हो गई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, वंही युवक युवती की तलाश के लिए संभावित जगहों पर दबिश दी जा रही है। मामले की जांच हैडकांस्टेबल सुरेश कों सोंपी गई है।

इधर श्रीडूंगरगढ क्षेत्र के लिखमादेसर गांव में 16 वर्षीय नाबालिग युवती के गायब होने का मामला सामने आया है। युवती के चाचा ने पुलिस को बताया कि 15 अगस्त 2024 को जब वे खेत में काम कर रहे थे, तब उनकी भतीजी ढाणी में अकेली थी। लौटने पर युवती और ढाणी में रखे 50 हजार रुपये नगद और गहने गायब मिले। परिवार ने शक जताया है कि सरदारशहर के गांव आसासर निवासी जयपालसिंह राजपूत ने युवती को बहला-फुसलाकर ले गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562