Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: कुत्तों के नोचने से दो माह की बच्ची की मौत

India-1stNews





बीकानेर@ कुत्तों के नोचने से दो माह की बच्ची की मौत हो गई। घटना रिड़मलसर की है। जहां झुग्गियों में रहने वाले एक परिवार की दो माह की बच्ची को आवारा कुत्ते ने नोच लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के वक्त बच्ची झुग्गी में अकेली थी। मां-पिता काम से बाहर गए हुए थे। इस दौरान एक आवारा कुत्ता आया और बच्ची को नोच डाला। पुलिस के अनुसार कुत्ता जब बच्ची को उठाकर ले जाने लगा तब आसपास बनी झुग्गियों में रह रहे लोगों ने देखा तो छुड़ाया, लेकिन तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी। बच्ची मात्र दो माह की थी, पिता कोजुराम दुग्ध लेने के लिए रिड़मलसर गांव गया हुआ था और मां कोई काम के लिए झुग्गी से बाहर थी। पीछे झुग्गी में बच्ची अकेली थी, जिसको कुत्ते ने नोच डाला।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562