Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: पीबीएम अस्पताल में पाकिस्तानी नागरिक की मौत, परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से किया मना

India-1stNews




बीकानेर: पीबीएम अस्पताल में पाकिस्तानी नागरिक की मौत, परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से किया मना

पाकिस्तान से आये एक शख्स की आज बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत हो गई। ये शख्स जानुराम पाकिस्तान से कुछ समय पहले भारत आया था और अपनी बुआ के बेटे सोनाराम के यहां धोलासर में ठहरा हुआ था। जानुराम पाकिस्तान में पंजाब के बहावलपुर जिले का निवासी था और काफ़ी लंबे से बीमार था और पीबीएम अस्पताल से इलाज भी ले रहा था। कल उसे पीबीएम अस्पताल चेक अप के लिए लाया गया था। वहीं अचानक उसकी तबीयत खराब हुई और उसकी मौत हो गई। उसकी मौत के बाद उसके परिजन बीकानेर पहुँचे और उसकी डेडबॉडी के लिए क्लेम किया। साथ ही उन्होंने शव का पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया। विदेशी नागरिक की मौत का मामला होने के कारण काफ़ी कार्रवाई को अन्जाम देना पड़ा। फलोदी से पुलिस अधिकारी ने आकर पूरे मामले की जानकारी लेकर उच्चाधिकारियों को भेजी। वहां से कार्रवाई पूरी होने के बाद मृतक पाकिस्तानी नागरिक के शव को उसके परिजनों को सौंपा गया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562