Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: 24 घण्टों में मिले तीन अज्ञात शव से सनसनी, तीनों की शिनाख्त नहीं

India-1stNews




बीकानेर: 24 घण्टों में मिले तीन अज्ञात शव से सनसनी, तीनों की शिनाख्त नहीं

लगातार दूसरे दिन बीकानेर के मुख्य मार्ग पर युवक का शव मिला है। मंगलवार को श्रीगंगानगर रोड पर एक शख्स ने सुसाइड कर लिया, वहीं बुधवार को पूगल रोड पर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों ही युवकों की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। उधर, कानासर रोड पर भी एक युवक का शव मिला है।

बुधवार दोपहर करीब 3 बजे पुलिस को सूचना मिली कि कृष्णा पेट्रोल पंप के पास पूगल रोड पर एक शख्स का शव पड़ा है। करीब पैंतीस साल के इस युवक ने काला टी शर्ट पहना हुआ है। काले रंग की ही हाफ पेंट पहनी हुई है। अब तक इसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। मुक्ता प्रसाद नगर थाने से महज एक किलोमीटर की दूरी पर ये शव मिला है। युवक के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं है।

घटना की सूचना मिलने पर ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी व असहाय सेवा संस्थान के सेवादार एम्बुलेंस लेकर मोंके पर पहुंचे। पुलिस की निगरानी में शव को पी बी एम अस्पताल लेकर गये। ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी के सोयेब, हाजी नसीम, हाजी ज़ाकिर, असहाय सेवा संस्थान के
मो जुनैद ख़ान, मो सतार, ताहिर हुसैन, राजकुमार खड़गावत आदि मौके पर पहुंचे।

कानासर रोड पर भी मिला अज्ञात शव

पुलिस को बीकानेर कानासर रोड पर एक पुराने बंद मकान के आगे एक व्यक्ति का शव मिला है। ऐसा लग रहा है कि दो दिन पहले ही इस व्यक्ति ने दम तोड़ दिया था। उसके पास एक पुराना मोबाइल भी मिला है। पुलिस पता करने में जुटी है कि ये शख्स कौन है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562