Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: दो कारो में टक्कर, सड़क हादसे में एक महिला की मौत, 8 जने घायल

India-1stNews




बीकानेर नेशनल हाइवे पर परसनेऊ से श्रीडूंगरगढ़ की ओर एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। मंगलवार अल सुबह 7 बजे हुई दुर्घटना में एक इनोवा व बोलेरो की टीयूवी कार की आमने सामने जबरदस्त टक्कर हुई है। टक्कर में टीयूवी सवार 41 वर्षीय रजनी कंवर पत्नी छगनसिंह विराट नगर, बीकानेर निवासी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दोनों गाड़ियों में सवार कुल 8 जने घायल हो गए है। इनमें से तीन गंभीर घायल को रतनगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया है। राजलदेसर थाने के एएसआई भगवानाराम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे व घायलों को राजलेदसर अस्पताल और गंभीर घायलों को रतनगढ़ अस्पताल में शिफ्ट करवाया है। गौरक्षा टीम राजलदेसर के सेवादार भी मौके पर पहुंचे व गाड़ियों से घायलों को निकाल कर अस्पताल तक पहुंचाने में अपनी सेवाएं दी। दोनों गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है और नेशनल हाइवे की टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर गाड़ियों को साइड में करवाया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562