Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: ढाबे से केन्द्रीय कारागार में धूम्रपान, मोबाइल फेंके, दो गिरफ्तार, ढाबे पर चला बुलडोजर

India-1stNews




बीकानेर@ केन्द्रीय कारागार में धूम्रपान सामग्री के पैकेट व मोबाइल फेंकने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में एक बंदी और एक अन्य को गिरफ्तार किया है। वहीं जेल में सामान फेंकने वाले के ढाबे को जेल प्रशासन ने यूआईटी की मदद से हटवा दिया है। प्रकरण के अनुसार पांच दिन पहले जेल परिसर में बैरक नंबर एक के पास एक पैकेट मिला। जेल में पैकेट गिराने के मामले में जेल के बाहर चाय का ढाबा करने वाले राम अवतार बन्ना पर संदेह जताया गया। जेल प्रशासन की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में उसे नामजद किया गया। आंतरिक जांच एवं पुलिस जांच हुई।

ढाबे पर चलाया बुलडोजर
जेल प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि राम अवता का जेल के सदर दरवाजे के पास चाय का ढाबा है। चाय का ढाबा अतिक्रमित जमीन पर बना हुआ था। इस बारे में जिला प्रशासन को अवगत कराया गया। इसके बाद यूआईटी की मदद से ढाबे पर बुलडोजर चलाया गया।

थाने में दर्ज रिपोर्ट में जेल प्रशासन ने एक व्यक्ति पर संदेह जताया था। रिपोर्ट में बताया कि घटना वाले दिन जेल के सदर दरवाजे पर राम अवतार व एक अन्य व्यक्ति को बोलेरो में देखा था। आशंका है कि उक्त लोगों ने ही यह पैकेट गिराए थे। बीछवाल एसएचओ गोविन्द सिंह ने बताया कि जेल के पास ढाबा संचालित करने वाले राम अवतार बन्ना एवं एक बंदी श्रवण सिंह सोढ़ा को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर 12 सितंबर तक रिमांड पर लिया गया है।

यह है मामला
बीकानेर केन्द्रीय कारागार में तीन सितंबर को बैरक नंबर एक के पास जेल प्रहरियों को एक पैकेट मिला। वहीं, बैरक संख्या तीन की छत पर 13 पैकेट व 10 पैकेट जमीन पर पड़े मिले, जिन पर टेप की हुई थी। पैकेटों में दो मोबाइल, पावर वटी आयुर्वेदिक औषधि के 10 पैकेट, 140 जर्दा पैकेट थे, जिन्हें जब्त कर लिया गया। इस संबंध में बीछवाल थाने में जेल प्रहरी लक्ष्मण सिंह की ओर से मामला दर्ज कराया गया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562