Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

गंगाशहर: चौधरी कॉलोनी के खाली प्लॉट में मिला भ्रूण, पुलिस जुटी जांच में

India-1stNews




बीकानेर@ गंगाशहर थाना इलाके में एक खाली प्लाट में एक नौ महिने की कन्या का भ्रूण मिला। इस घटना के बाद एक बार फिर मां की ममता शर्मसार हुई है। चौधरी कॉलोनी के पुनिया चौक के खाली प्लॉट में हत्या कर एक कन्या भ्रूण शव को कचरे में फेंक गए। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर गंगाशहर पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने भ्रूण को कब्जे में लेकर पीबीएम अस्पताल ले गए। जहां उसका पोस्टमार्टम करवाकर भ्रूण को सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश सिंह भदौरिया को अंतिम संस्कार हेतु सुपुर्द कर दिया है। 

गंगाशहर पुलिस को कल देर रात सूचना मिली थी कि चौधरी कॉलोनी के पुनिया चौक के विजयपाल विश्नोई के खाली प्लाट में कन्या का भ्रूण मिला है। सूचना के बाद पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लिया और पीबीएम अस्पताल ले गई। यहां इसका पोस्टमार्टम किया गया। गंगाशहर थाने के नगेन्द्र सिंह ने बताया कि भ्रूण किसका है इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562