Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: विवाहिता ने बगैर डॉक्टरी सलाह के खाई अबॉर्शन की गोलियां, मौत

India-1stNews




बीकानेर: विवाहिता ने बगैर डॉक्टरी सलाह के खाई अबॉर्शन की गोलियां, मौत

बीकानेर@ बच्चा नहीं चाहने वाली एक गर्भवती महिला ने बगैर डॉक्टरी सलाह घर पर ही अबॉर्शन की गोलियां खा लीं। इसबे ब्लीडिंग होने लगी और तबीयत बिगड़ती गई। हॉस्पिटल लेकर गये तब तक डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति की रिपोर्ट पर अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ने मामले की जांच शुरू की है।

घटना बीकानेर शहर में मुक्ताप्रसाद थाना इलाके की है। रामपुरा बस्ती गली नंबर चार में रहने वाले योगेश थापा की पत्नी राधिका की अबॉर्शन वाली गोलियां खाने और ब्लीडिंग होने से मौत हो गई।

योगेश थापा ने बताया कि मेरी पत्नी राधिका एक माह से गर्भवती थी। वह बच्चा नहीं चाहती थी। इसलिये उसने गर्भ गिराने वाली गोलियां खा ली। इसके बाद ब्लीडिंग होने लगी। तबीयत खराब हुई तो उसे पीबीएम हॉस्पिटल लेकर गये जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। पति की इस रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट आरएएस रमेश देव कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562