Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: होटल पर पुलिस ने मारा छापा, डोडा-पोस्त सहित एक गिरफ्तार

India-1stNews




बीकानेर रेंज आईजीपी ओमप्रकाश पासवान व एसपी तेजस्विनी गौतम के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. श्रीडूंगरगढ़ में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ़ कारवाई करते हुए एक युवक को डोडा-पोस्त सहित दबोचा है. कार्रवाई बीकानेर रोड़ पर एक होटल पर की गई. फिलहाल पुलिस मामले में गहनता से जांच कर रही है.


श्रीडूंगरगढ़ सीओ निकेत पारीक ने कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत कारवाई को अंजाम दिया गया. पुलिस टीम ने बीकानेर रोड स्थित न्यू गोस्वामी होटल पर छापा मारा. जहां कब्जे से 2 किलो 300 ग्राम डोडा पोस्त चुरा जब्त कर राधेश्याम पुत्र शिव गिरी गोस्वामी निवासी जेतासर को गिरफ्तार किया है. पुलिस मामले में आरोपी से पूछताछ कर गहनता से जांच में जुटी है. कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में सब इंस्पेक्टर धर्मपाल वर्मा, कांस्टेबल अनिल कुमार, पुनीत कुमार, महिपाल, रामनिवास शामिल रहे.

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562