Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: स्कूल वैन व थार गाड़ी में टक्कर, दो बच्चों सहित ड्राइवर घायल

India-1stNews




बीकानेर: स्कूल वैन व थार गाड़ी में टक्कर, दो बच्चों सहित ड्राइवर घायल

बीकानेर@ देर रात से तीन सड़क दुघर्टना में एक दर्जन से अधिक घायल हो चुके है।ऐसे ही अभी चौखूँटी पुलिये पर
स्कूल वैन व थार गाड़ी में टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन जने घायल हुए है। बताया जा रहा है कि चौखूंटी पुलिए के ऊपर यह हादसा हुआ है। इस हादसे में एक स्कूली बच्चा व एक बच्ची घायल हुए है। जिनके हाथ-पांव में चोटें आई है। जबकि वैन चालक के सिर में चोट आई है। इन तीनों को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया है। टक्कर इतनी तेज थी कि वैन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की जानकारी के बाद नयाशहर थाना पुलिस के एएसाआई जिले सिंह मौके पर पहुंचे। घटना के बाद पुलिए पर लंबा जाम सा लग गया। जिसे काफी मशक्कत के बाद हटवाया गया। पुलिस ने थार गाड़ी व वैन थाने भिजवाई है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562