Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर शहर के इस मंदिर का छज्जा गिरा, श्रद्धालुओं ने भाग कर बचाई जान

India-1stNews




बीकानेर शहर के इस मंदिर का छज्जा गिरा, श्रद्धालुओं ने भाग कर बचाई जान

शहर के अति व्यस्ततम इलाके में शहर के प्राचीन मंदिरों में से एक बड़ा गोपाल मंदिर की दीवार देर शाम अचानक गिर गई। गनीमत रही की किसी प्रकार का कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार दम्मानी चौक स्थित बड़ा गोपाल मंदिर की दीवार गिर जाने से एक बार अफरा तफरी का माहौल हो गया। हालांकि दीवार गिरने से 10 मिनट पहले ही यहां लोग एकत्रित थे। शुक्र है कोई जनहानि नहीं हुई। आम दिनों की तुलना में आज मेले की वजह से भीड़भाड़ नहीं थी और ना ही मंदिर के आगे लगने वाली दूध की दुकान खुली थी। अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था। दीवार गिरने की सूचना के साथ मंदिर के आगे आसपास के क्षेत्र के लोगों की भीड़ जुट गई। इस घटना में मंदिर के आगे खड़ी स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement