Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: ट्रक ने मारी जीप को टक्कर, दो की मौत, दो गंभीर घायल

India-1stNews




बीकानेर@ अभी- अभी हाईवे पर हुई एक दुर्घटना में दो मृतकों के अलावा दो अन्य को श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय से गंभीर अवस्था में बीकानेर रैफर किया गया है। अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार मामराज पुत्र श्रवणराम, एवं महिला पत्नी रामचंद्र की मृत्यु हो गई है। वहीं मनोज पुत्र रामचंद्र, रामधन पुत्र पुरखाराम को बीकानेर रैफर किया गया है। वहीं दूसरी और मौके पर पहुंचे लोगों ने ट्रक के शीशे फोड़ दिए है व अपना रोष जता रहे है।

मिली जानकारी के अनुसार हाइवे पर खाखी धोरा से आगे बिग्गा की और भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां एक ट्रक व जीप में भीषण टक्कर हुई है। जीप सवार दो जनों की मौत की प्रारंभिक सूचना मिल रही है। जीप में सवार बिग्गाबास रामसरा निवासी दो जनों की मौत हो गई है एवं एक जना भी गंभीर अवस्था में है। वहीं एक अन्य को भी चोटें आई है। घटना में जीप को ट्रक ने पीछे से टक्कर मारने से ये हादसा हुआ है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562