Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: नकली चाबियाँ बनाने की आड़ में घरों की करते थे रेकी, ऐसे आये पकड़ में

India-1stNews




बीकानेर: नकली चाबियाँ बनाने की आड़ में घरों की करते थे रेकी, ऐसे आये पकड़ में

बीकानेर@ नकली चाबी बनाने के बहाने रैकी कर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले तीन शातिर चोरों को आज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मोटरसाईकिल चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार जसरासर पुलिस थाना में मोटरसाईकिल चोरी के एक मामले में शेरसिंह पुत्र लीवरसिंह उम्र 22 साल निवासी उमरटी मध्यप्रदेश, नेपालसिंह पुत्र सरदारसिंह उम्र 34 साल निवासी दैत्यनगर गुजरात, गुरवीरसिंह उर्फ राहुल सिंह उम्र 32 साल निवासी बीआरसी गेट प्रभुनगर  गुजरात को गिरफ्तार किये गये है। आरोप है कि 19 सितम्बर को प्रशांत सोनी के घर से इन्होंने बाइक चोरी की थी।

इन आरोपियों के विरूद्व पुलिस थाना बीदासर जिला चुरू में नकबजनी के मुकदमें दर्ज है, ये आरोपी मध्यप्रदेश व गुजरात के निवासी है जो तालों की चाबियां बनाने का बहाना बना कर दिन में घुम घुम कर सुनें घरों व मोहल्लों की रेकी करते है, फिर रात्रि में मौका पाकर चोरियों को अंजाम देते है, जिनको शनिवार अदालत में पेश किया जाएगा । आरोपियों से अन्य चोरियों के सम्बन्ध में पूछताछ व अनुसंधान जारी है।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562