Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: उस्ता बारी इलाके में चाकूबाजी की घटना, पिता की मौत पुत्र गंभीर घायल

India-1stNews





बीकानेर में आज नया शशहर थाना क्षेत्र के उस्तबारी के बाहर इलाके में दो पक्षों में हुई चाकूबाजी के दौरान घायल हुए दो लोगों में से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार अस्पताल में उपचाराधीन महेश व्यास की इलाज के दौरान मौत हो गई। फिलहाल मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।




उस्ता बारी शनिवार सुबह दोपहर चाकूबाजी हुई। दो पक्षों में आपसी विवाद हुआ। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया। एक पक्ष चाकू लेकर आ गया। जिसमें महेश व्यास और शंकर व्यास दोनों गंभीर घायल हो गए थे महेश और शंकर दोनों पिता-पुत्र है। दोनों के सिर और सीने पर चोट लगी है। एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में दोनों घायल हो गए या दोनों पर हमले किए गए हैं? इसकी छानबीन की जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के साथ ही नयाशहर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी भी मौके पर पहुंचे। घायल के बयान होने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में लोग पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंच गए। फिलहाल पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया है। घायलों के बयान होने के बाद ही मामला दर्ज होगा। इसके बाद ही पुलिस गिरफ्तारी की कार्रवाई करेगी, हालांकि हमला करने वालों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।

ये है मामला
मिली जानकारी के अनुसार हमलावर जस्सूसर गेट क्षेत्र के निवासी है। जिनका व्यास परिवार से किसी विवाहिता को लेकर आपस में झगड़ा हुआ था। इस घटनाक्रम के बाद आपसी समझाईश के बाद मामला शांत भी हो गया। लेकिन अचानक आज दोपहर फिर किसी बात को लेकर विवाद हो गया और दो युवकों ने पिता-पुत्र पर चाकू से हमला बोल दिया।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562