Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

ज्वैलरी शॉप बंद कर जा रहे थे घर, गंगाशहर निवासी पिता-पुत्र के साथ हुई लूट की वारदात!

India-1stNews




बीकानेर@ नाल थाना इलाके में मंगलवार की रात करमीसर-बच्छासर रोड़ पर हुई लूट की संगीन वारदात में अज्ञात लूटेरे ज्वैलस पिता-पुत्र पर हमला कर उनसे दस हजार रूपये से भरा बेग लूट ले गये।

वारदात के दौरान तीन ढ़ाटाधारी बदमाशों ने बाइक सवार गंगाशहर निवासी मनोज सोनी और उनके बेटे गौरव को करमीसर रोड़ पर रोका और डंडो से हमला कर रूपये से भरा बेग लूट ले गये,वारदात के दौरान एक बदमाश ने पिस्तोल भी दिखाई। तीनों बदमाश पीछा करते हुए मौका स्थल पर पहुंचे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गये। वारदात में घातक हमले से मनोज सोनी और गौरव के सिर में गंभीर चोटे आई है। हैरानी की बात तो यह है कि देर रात तक पुलिस इस वारदात से बेखबर बनी हुई थी। जानकारी में रहे कि त्योहारी सीजन में सक्रिय हुए लूटेरों और बदमाशों के कारण बीकानेर में कारोबारियों और ज्वैलर्स के लिये जोखिम बढ़ गया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562