Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: ट्रेन से गिरने से युवक की मौत

India-1stNews




बीकानेर: ट्रेन से गिरने से युवक की मौत

बीकानेर@ नोखा थाना क्षेत्र में ट्रेन से गिरने से एक यात्री की मौत हो गई। रेलवे पेट्रोलिंग टीम ने सूरपुरा रेलवे मार्ग पर एक युवक को पड़ा देखा जिसे रेलवे के कर्मचारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

जानकारी के अनुसार घटना आज अलसुबह करीब चार बजे की है। मृतक की पहचान नोखा के वार्ड नंबर 25 इन्द्रा कॉलोनी निवासी मदन लाल पुत्र हरीराम नायक के रूप में हुई है। जिसकी ट्रेन से गिरने से मौत हो गई। शव को नोखा की बागड़ी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। युवक ट्रेन से कैसे गिरा, इस संबंध में अबतक पता नहीं चल पाया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562