Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर:अज्ञात महिला के शव की गुत्थी सुलझी, पति ने पत्नी को उतार दिया मौत के घाट!

India-1stNews




बीकानेर के छत्तरगढ़ इलाके में मिले महिला के शव की गुत्थी पुलिस 24 घंटे में ही सुलझाने के करीब पहुंच गई है। मृतका की पहचान हो गई है। आशंका है कि किसी ने मौत के घाट उतारकर शव को ठिकाने लगाने के लिहाज से नहर किनारे फेंका था। पुलिस पति को थाने में बैठाकर पूछताछ कर रही है।

गगनदीप ने जगजीत से की थी दूसरी शादी

खाजूवाला के सीओ अमरजीत चावला के मुताबिक मृतका का नाम गगनदीप है। उसने कुछ समय पहले ही अनूपगढ़ निवासी जगजीत सिंह के साथ प्रेम विवाह किया था। बताया जाता है कि यह गगनदीप की दूसरी शादी थी। आशंका के आधार पर पति जगजीत से पूछताछ की जा रही है। दूसरी ओर अब तक मिली जानकारी के मुताबिक पति-पत्नी में गृह क्लेश अत्यधिक बढ़ गया जिसका नतीजा इस मौत तक पहुंच गया।

यह है मामला

दरअसल बीकानेर जिले के छत्तरगढ़ इलाके के सत्तासर में नहर की 600 आरडी के निकट झाड़ियों में एक महिला का शव मिला था। एक चद्दर में लिपटे महिला के शव के दोनों हाथ बंधे थे। सूचना मिलते ही मौके पर छत्तरगढ़ एसएचओ संदीप कुमार के साथ ही सीओ अमरजीत चावला भी मौके पर पहुंचे थे। शव को मॉर्च्युरी में रखवाया गया। मृतका की पहचान के प्रयास के साथ पुलिस छानबीन में हत्या की कहानी सामने आ रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562