Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

गंगाशहर: नशे के आदि बदमाशों ने मचाया उत्पात देर रात गाड़िया तोड़ी, मोहल्ले में फैली दहशत

India-1stNews






वीडियो में तोड़फोड़ करने वाले युवक नजर आए 

बीकानेर मे अपराधियों के हौसले बुलंद है और आमजन मे खौफ गंगाशहर थाना क्षेत्र में बीती रात को बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। बदमाशों ने सड़क पर चल रही गाड़ियों को रोककर तोड़फोड़ की है। रात को अचानक हुए इस घटनाक्रम के चलते लोगों में दहशत फैल गई और लोग अपने घरों में दुबक गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घटना स्थल पर मोबाइल कैमरों से लोगों ने वीडियो भी बना लिए।

बीती रात 12 बजे के करीब 5-7 युवकों ने गोपेश्वर बस्ती के पीएन पैलेस क्षेत्र में नशेड़ियों ने उत्पात मचाया।  युवकों ने मोहल्ले में जा रही बाइक को रोककर मारपीट की और टैक्सी में तोड़फोड़ की है। रात को ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उनके बारे में जानकारी जुटा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी नशे की हालत में युवकों सरे आम उत्पात मचा रहे थे। इसके बाद उन्होंने सड़कों पर आती जाती गाड़ियों में तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया था।

बदमाशों द्वारा एक घँटे तक उत्पात मचाया गया है जिसके फुटेज सामने आये है। इसमें पांच युवक हाथ में पत्थर, लाठियां लेकर सड़क पर दौड़ रहे है। और रास्ते में आने वाली हर गाड़ी को तोड़ते जा रहे है।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562