Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: परिवार गया था सुंदरकांड पाठ में, घर से लाखों का माल चोरी, पुलिस खंगाल रही है CCTV, गश्त पर सवाल

India-1stNews




नवरात्रि के चलते परिवार के लोग कुछ देर के लिए घर पर ताला लगाकर सुंदरकांड पाठ करने गए। वापस लौटे तो घर के ताले टूटे हुए थे। अलमारी में रखे गहने, नगदी कुछ भी नहीं मिले तो होश उड़ गए। पुलिस को सूचना दी। अब पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज तलाश रही है ताकि चोरों का पता लगाया जा सके।

घटना बीकानेर के जवाहर नगर इलाके की है। यहां बुधवार रात एमएम ग्राउंड के पीछे रहने वाले रविंद्र आचार्य रात करीब 08 बजे अपने भाई के घर पर सुंदरकांड पाठ करने गए थे। लगभग 11 बजे उनकी बेटी घर पर आई तो ताला खुला हुआ था। बेटी को लगा कि शायद दरवाजा खुला छूट गया होगा।

बाद में रविंद्र अपनी पत्नी उमा के साथ आए। उमा ने पहने हुए गहने रखने के लिए आलमारी खोली तो यह देखकर सन्न रह गई कि वहां से सब कुछ गायब है। चोर करीब 10 लाख रुपए के जेवर और लगभ दो लाख रुपए से ज्यादा नगदी चुरा ले गए।

नयाशहर पुलिस ने रात में ही एकबारगी मौका मुआयना किया। सुबह थानाधिकारी के साथ ही सीओ सिटी श्रवण दास भी मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है

सीओ सिटी ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। ये भी पता लगाया जा रहा है कि चोर किस रास्ते से आया, ताकि अभय कमांड के कैमरों में उसकी झलक देखी जा सके। जिस जगह वारदात हुई है वह मकान थाने से कुछ ही दूरी पर है।

इस घटना ने एक बार फिर बीकानेर में रात्रिकालीन गश्त व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां के वाशिंदों का कहना है, यहां एमएम ग्राउंड के पिछले हिस्से से लेकर कई जगह रात को संदिग्ध युवकों की टोलियां बैठी रहती है। कई जगह नशाखोरी होने का भी अंदेशा है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562