Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

RPS Officers Transfer: 45 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों के तबादले, बीकानेर एएसपी होंगे तिवाड़ी

India-1stNews




RPS Officers Transfer: 45 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों के तबादले, बीकानेर एएसपी होंगे तिवाड़ी 


राज्य सरकार ने सोमवार शाम को 83 RAS अधिकारियों की तबादला सूची जारी करने के कुछ ही देर बाद 45 RPS अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर की इस तबादला सूची के जरिये बीकानेर से दो अधिकारी दूसरे जिलों में गए वहीं उनकी जगह दूसरे जिलों से दो को नियुक्ति दी गई है।

इस सूची के मुताबिक बीकानेर में सौरभ तिवारी को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, लगाया गया है। इस पद पर अब तक नियुक्त दीपक शर्मा को ASP कोटपुतली-बहरोड के पद पर भेज गया है। इसी तरह महेन्द्रसिंह राजवी को ASP बीकानेर ATS के पद पर लगाया गया है। इस पद पर पहले नियुक्त कैलाशदान जुगतावत को ASP जैसलमेर बनाया गया है।

10 अधिकारियों का ट्रांसफर निरस्तः

सोमवार शाम को जारी तबादला आदेश के साथ ही पूर्व में एक अक्टूबर को जारी सूची में से 10 अधिकारियों का ट्रांसफर निरस्त करने के आदेश भी दिये गये हैं। इनमें सांवरमल नागौरा, कैलाश बिश्नोई, अनुकृति उज्जैनिया, राजेश मील, शालिनी राज, डा. तेजपाल, डा. प्रियंका, सुनीलकुमार पंवार, किशोरसिंह चौहान और मनलाल मीणा शामिल हैं।









Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562