Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: लव मैरिज मामले में पुलिस की प्रभावशाली कार्रवाई, 24 घंटे में ही अपहरण पिता को ढूंढ निकाला

India-1stNews

 



बीकानेर@ पूगल थाना क्षेत्र के खीरसर के चक 7 केडब्ल्यूएम में एक युवक-युवती द्वारा लव मैरिज करने के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। रविवार को युवती के परिजनों ने युवक के घर पर लाठी-डंडों से लैस होकर हमला कर दिया। दर्जनों लोगों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की और खड़े ट्रैक्टर, बोलेरो व स्विफ्ट कार सहित घरेलू सामान को नुकसान पहुंचाया था। 

युवक के पिता के साथ मारपीट और अपहरण का आरोप, पुलिस ने ढूंढ निकाला

इस घटना में युवक के पिता के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि हमलावर उन्हें जबरन उठाकर अपने साथ ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के 24 घण्टों के भीतर ही अपहरण पिता को जैसलमेर से ढूंढ निकाला है। बीकानेर साइबर सेल के दीपक यादव अहम भूमिका रही।

पुलिस को सौंपी गई शिकायत

इस मामले में युवती की मां ने सात नामजद और करीब 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ पूगल थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और दोषियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

पृष्ठभूमि में लव मैरिज का विवाद

कुछ दिन पहले युवक-युवती ने घर से भागकर लव मैरिज कर ली थी। इसी से नाराज होकर यह हमला किया गया। पुलिस ने बताया कि घटना के पीछे पारिवारिक विवाद की वजह सामने आई है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562