Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: नाकाबंदी में 9 किलों अवैध मादक पदार्थों के साथ दो महिला सहित एक बुजुर्ग गिरफ्तार

India-1stNews




बीकानेर@ अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आज महाजन पुलिस थाना की टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक 70 वर्षीय बुजुर्ग व दो महिलाओं को अवैध डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है।

महाजन पुलिस थाना के सामने की गई नाकेबंदी के दौरान पुलिस को तलाशी के दौरान गुरजीत कौर पत्नी बाबूसिंह, कुलविंद्र कौर पत्नी कालासिंह व गुरमेलसिंह पुत्र गनीसिंह के कब्जे से नौ किलो पांच सौ ग्राम अवैध डोडा पोस्त डंठल बरामद हुआ। जिस पर अवैध डोडा पोस्त जब्त कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562