Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

गंगाशहर: गिफ्ट हाउस में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

India-1stNews




बीकानेर@ गंगाशहर गाँधी चौक सिटी प्लाजा स्थित महावीर नोवेल्टी दुकान में रविवार की सुबह करीब 5 बजे दुकान में भीषण आग लग गई। आगजनी की घटना इतनी जबरदस्त थी कि दुकान में रखा सामान जलकर खाक हो गया। इधर आग लगने की घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर मौजूद लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग की लपट इतनी जबरदस्त थी कि स्थानीय लोग आग बुझाने में असफल रहे। आधे घंटे देर से पहुंची दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इधर घटना की सूचना मिलने पर गंगाशहर पुलिस मौके पर पहुंचे हुए थे। रिहायशी इलाके में आगजनी की घटना की वजह से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। आग लगने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। लेकिन बताया जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी। दुकान धीरज भंसाली की गिफ्ट और कार डेकोरेशन की बताई जा रही।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562