Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

व्यास ने किया टीन शेड का लोकार्पण, राठौड़ ने जताया आभार

India-1stNews





बीकानेर@ बार एसोसिएशन, बीकानेर द्वारा पुराने कचहरी परिसर में बी.एस.एन.एल. ऑफिस के सामने की तरफ एडवोकेट्स के बैठने एवं लिटिगेंट्स हेतु टिन सेड का लोकार्पण समारोह शनिवार को आयोजित किया गया। मीडिया सचिव अनिल सोनी एडवोकेट ने बताया कि टिन सेड का लोकार्पण जेठानन्द व्यास, विधायक, पश्चिम बीकानेर द्वारा किया गया। इस अवसर पर विधायक जेठानंद ने कहा कि वकील समुदाय एक विद्वान समाज है तथा आपका सहयोग सम्पूर्ण आमजन का सहयोग है तथा आप ऐसे कार्य करें कि विधि पर आमजन का विश्वास बना रहे।
 

बार अध्यक्ष रघुवीर सिंह राठौड़ ने एडवोकेट्स के बैठने एवं लिटिगेंट्स हेतु सेड व पक्की चौकी निर्माण का लोकार्पण किए जाने पर विधायक व्यास का आभार जताया। इस दौरान सचिव भंवरलाल बिश्नोई ने विधायक जेठानंद व्यास को वकील समुदाय की आवश्यक मांग जैसे हाईकोर्ट की बैंच, कचहरी परिसर स्थित पोस्टऑफिस के जीर्णोद्धार, अधिवक्ता कॉलोनी आदि से भी अवगत करवाते हुए अन्य समस्याओं के बारे में चर्चा की। जिस पर विधायक ने सहयोग करने का आश्वासन दिया। आज के समारोह में बार काउंसिल सदस्य कुलदीप शर्मा, सभापति आर. के. दास गुप्ता, , उपाध्यक्ष प्रहलाद जाखड़, गणेश चौधरी, सुरेन्द्रपाल शर्मा, रविकांत वर्मा, धन्ने सिंह राठौड़, हिमांशु गौतम,लेखराम धतरवाल, हनुमानाराम बिश्नोई, मांगीलाल बिश्नोई, ओमप्रकाश बिश्नोई, रवि भाटी, किशोर सिंह शेखावत, हरनाथ सिंह, नरेन्द्र सिंह शिमला, रूपेन्द्र सिंह राठौड़, रतन सिंह राठौड़ एवं अनेक अधिवक्तागण उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562