Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, लाठी- सरियों से गाड़ियों में की तोड़फोड़

India-1stNews




बीकानेर@  सदर थाना क्षेत्र के अमरसिंहपुरा इलाके में 24 नवंबर को दो गुटों के बीच झगड़े ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान लाठी- सरियों से हमला और गाड़ियों में तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। इस संबंध में करण कागड़ा ने सदर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के अनुसार, करण अपनी गली में बैठा था, जब कुछ युवक उसके पास आए और नशे के लिए पैसे मांगने लगे। पैसे देने से इनकार करने पर आरोपितों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। करण ने जान बचाने के लिए अपने दोस्त लक्की के घर की ओर भागने की कोशिश की, लेकिन आरोपित लाठी-सरियों के साथ उसका पीछा करते हुए वहां पहुंच गए। आरोपितों ने लक्की के घर के बाहर खड़ी कार पर हमला कर उसके आगे के शीशे तोड़ दिए और वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद आरोपित करण को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562