Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: लेडी तस्कर गांजे के साथ गिरफ्तार

India-1stNews




बीकानेर पुलिस द्वारा रेंज आईजी ओमप्रकाश पासवान व जिला पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के नेतृत्व में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक लेडी तस्कर को गांजे के साथ दबोचा है. मुक्ताप्रसाद थानाधिकारी धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध नशीले पदार्थ गांजे के साथ 31 वर्षीय ज्योति राजपूत को गिरफ्तार किया है. कार्रवाई के दौरान रामपुरा बस्ती बाईपास रोड़ पुलिया के नीचे पुलिस टीम ने संदिग्ध लगने पर ज्योति राजपूत को रोका और पूछताछ की. इस दौरान जब पुलिस ने तलाशी ली तो इसके पास से करीब 630 ग्राम अवैध गांजा मिला. पुलिस ने ज्योति को गिरफ्तार करते हुए गांजा जब्त कर लिया और एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी. थानाधिकारी धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि ज्योति के खिलाफ पहले से ही अवैध मादक पदार्थों की ब्रिकी और भंडारण को लेकर कई मामले दर्ज है.



Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562