Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: बोलेरो और बाइक में टक्कर, हादसे में एक की मौत दो घायल

India-1stNews



बीकानेर@ जिले के नोखा उपखंड में रासीसर गांव के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया. जिसमें एक बोलेरो गाड़ी और मोटरसाइकिल में जबरदस्त टक्कर हो गई, हादसे में एक जने की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. हादसे की जानकारी देते हुए नोखा सीआई हंसराज लूणा ने बताया कि हादसा रासीसर गांव के सरकारी स्कूल के सामने हुआ जिसमें बोलेरो गाड़ी और मोटर साइकिल में हुई टक्कर में पांचू गांव निवासी गजेन्द्र सुथार की मौत हो गई वहीं दो अन्य ढींगसरी गांव निवासी नरेंद्र और गजेंद्र घायल हो गए. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया और हादसे के बाद बाधित हुए यातायात को सुचारू करवाया.

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562