Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

गंगाशहर: दो गुटों की भिड़ंत में चले ईट पत्थर, पुलिस मौके पर, देखे वीडियो

India-1stNews




बीकानेर@  शहर के गंगाशहर थाना इलाके में गाड़ी की पार्किग की बात को लेकर दो गुटों में जमकर लाठी भाटा चले। जानकारी मिली है कि पीएन पैलेस के पास कैम्पर गाड़ी की पार्किग को लेकर दो समाज के लोगों में कहासुनी हुई। जिसके बाद बात बिगड़ गई और दोनों समाज के गुट आपस में लाठियां व पत्थर एक दूसरे पर बरसाने लगे। करीब आधे घंटे चले इस घटनाक्रम में क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि इस मामले में कुछ लोगों को चोटें आई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में चार जनों को गिरफ्तार किया है।हिरासत में लिये गये आरोपियों में इंद्र बिश्नोई पुत्र मांगीलाल निवासी गोपेश्वर बस्ती, किसन राजपूत पुत्र विक्रम सिंह 19 साल निवासी गोपेश्वर बस्ती, तिलक पुत्र राजकुमार जाति माली निवासी गोपश्वर बस्ती और शशिकातंत पुत्र बाबूलाल गहलोत निवासी गोपेश्वर बस्ती है।





Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562