Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: सरपंच पति पर जानलेवा हमला, गाड़ी पर किया फायर, तीन आरोपी गिरफ्तार, एक देशी कट्टा बरामद

India-1stNews




बीकानेर@ नोखा पुलिस ने मंगलवार शाम को जानलेवा हमले के मामले में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से एक देशी कट्टा भी बरामद किया है। वहीं, अन्य आरोपी की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

जब उनकी गाड़ी सोमलसर गांव से आगे अणखीसर फांटा टोल नाका पर पहुंची, तो वहां बेरिकेट लगाकर रास्ता रोका गया था। मौके पर एक क्रेटा गाड़ी खड़ी थी। गाड़ी के पास उनके गांव के ही सुनील कुमार बिश्नोई , अभिमन्यु बिश्नोई, और सहदेव बिश्नोई मौजूद थे।

जैसे ही उन्होंने रिछपाल को देखा, सुनील कुमार ने कहा, "दुश्मन आ गए हैं, आज इन्हें जान से मार डालो।" इसके बाद सुनील ने गाड़ी पर फायरिंग की, जिससे ड्राइवर साइड की हेडलाइट क्षतिग्रस्त हो गई। अन्य आरोपियों ने भी गाड़ी पर फायर किए। अपनी जान बचाने के लिए रिछपाल और उसके साथियों ने गाड़ी घुमाकर नोखा की ओर दौड़ा दी। आरोपियों ने पीछा करते हुए एक कैंपर गाड़ी से उनकी गाड़ी को टक्कर मारने का प्रयास किया और पीछे से भी फायरिंग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए नोखा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक टीम का गठन किया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों सुनील कुमार, अभिमन्यु, और सहदेव को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देशी कट्टा बरामद किया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने घटना से जुड़े हर पहलू की जांच के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562