Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: असमाजिक तत्वों ने पंडित नेहरू की प्रतिमा की खंडित! कांग्रेसी नेता पहुंचे जवाहर पार्क

India-1stNews




बीकानेर@ गजनेर रोड स्थित जवाहर पार्क में भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा खंडित किए जाने की घटना ने विवाद खड़ा कर दिया है। क्योंकि आज पंडित नेहरू की जयंती भी है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने पार्क का दौरा किया और घटना पर गहरा रोष प्रकट किया।पूर्व मंत्री बीडी कल्ला, कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग, यशपाल गहलोत, जिया उर रहमान और नितिन वत्सस सहित कई कांग्रेस नेताओं ने प्रतिमा खंडित किए जाने की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसे नेहरू के प्रति असम्मान और उनके योगदान की अवहेलना करने वाला कार्य बताया। नेताओं ने इसे न केवल पंडित नेहरू के प्रति, बल्कि उनके विचारों और स्वतंत्रता संग्राम के प्रति भी अपमानजनक कदम कहा।घटना के बाद कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन से दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उन पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही उन्होंने मांग की कि पार्क में सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत किया जाए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं न हों।पूर्व मंत्री बीडी कल्ला ने कहा, “पंडित नेहरू की प्रतिमा का खंडित होना न केवल कांग्रेस के लिए, बल्कि हर उस व्यक्ति के लिए पीड़ादायक है जो उनके विचारों का सम्मान करता है। यह कृत्य समाज में नफरत फैलाने की कोशिश है, और इसके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने चाहिए।इस घटना से जवाहर नगर के लोगों में भी रोष है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पार्क में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। रात को पार्क में नशेड़ी किस्म के लोग पार्टियां करते हैं। उन्हें मना करने पर वे मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। स्थानीय लोगों की मांग है कि पार्क के आसपास पुलिस की पैट्रोलिंग बढ़ाई जानी चाहिए ताकि इन असामाजिक तत्वों पर रोक लगाई जा सके।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562