Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर के जयदीप पुरोहित का मेरठ में ज्योतिष सम्मान

India-1stNews





बीकानेर 19 नवंबर । आईआईएमटी यूनिवर्सिटी मेरठ के सभागार में एस्ट्रोलॉजी इन यूनिवर्सिटी विषय के ऊपर सेमिनार में बीकानेर के जयदीप पुरोहित पुत्र डॉ.नंदकिशोर का गेस्ट का ओनर सम्मान से सम्मानित किया गया। 

जयदीप को सम्मान स्वरूप गेस्ट ऑफ ओनर स्मृति चिन्ह, सर्टिफिकेट एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया । जयदीप का सम्मान करने वालो में प्रमुख रूप से आईआईएमटी यूनिवर्सिटी के कुलपति योगेश गुप्ता व ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ़ एस्ट्रोलॉजर सोसाइटी नई दिल्ली के अध्यक्ष अरुण बंसल, गया के प्रमोद गुप्ता, ललित शर्मा ने किया।‌ 

जयदीप को ज्योतिष के क्षेत्र में विवाह विषय के ऊपर किए गए अपने उत्कृष्ट,उल्लेखनीय कार्य के लिए यह सम्मान दिया गया । कार्यक्रम का आयोजन आईआईएमटी यूनिवर्सिटी मेरठ वी ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ़ एस्ट्रोलॉजी समिति के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया।



जयदीप को इससे पूर्व भी भारत के 14 विभिन्न राज्यों में ज्योतिष के संबंध में कई प्रकार के अवार्ड और सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है, जयदीप बीकानेर की डीपीआइएस स्कूल का नौवीं कक्षा का छात्र है, बीकानेर पहुंचने पर बीकानेर के प्रमुख जनों ने जयदीप पुरोहित को बधाई देते हुए उनकी भूरी भूरी प्रशंसा की, व आशीर्वाद प्रदान किया ।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562