Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: शहर में सप्लाई देने आ रहे हेरोइन, दो तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे, एक फरार

India-1stNews




बीकानेर: शहर में सप्लाई देने आ रहे हेरोइन, दो तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे, एक फरार

बीकानेर@ नशे के खिलाफ डीएसटी और खाजूवाला पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए हेरोइन सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों कब्जे से 820 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की है। साथ ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकी एक आरोपी भागने में कामयाब रहा। जिसे पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह बीकानेर रोड पर हरियाणा नंबर की गाड़ी को नाकाबंदी पर रोकने के लिये पुलिस ने इशारा किया। कार में सवार दो युवकों को नीचे उतारा ओर उनसे पूछताछ की तथा तलाशी ली तो पुलिस को 820 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। कार में सवार 13 बीडी निवासी गुरबाज और 10 बीडी निवासी परविन्द्र को गिरफ्तार किया। जबकि चालक प्रदीप मौके से फरार हो गया। वहीं कार को जब्त कर लिया गया पुलिस की शुरुआती जांच में बताया कि आरोपी बीकानेर में सप्लाई देने आए थे। अब ये किसे बेचने और कहा से खरीद कर लाए दोनों जांच का विषय है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562