Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: लहसुन के भाव बढ़े तो सक्रिय हो गए चोर, दुकान से लाखों की चोरी

India-1stNews




बीकानेर@ इन दिनों लहसुन के भाव आसमान छू रहे है है तो इधर चोरों ने एक दुकान से एक लाख रुपए से अधिक का लहसुन पार कर लिया। घटना नोखा नवली गेट की है। जहां रात को चोरों ने ढाबे के ताले तोड़ते हुए अंदर रखे लहसुन से भरे कटों को चोरी कर ले गए। सुबह ढाबे का मालिका पहुंचा तो उसे ताला टूटा हुआ मिला। शटर को ऊपर कर देखा तो अंदर लहसुन के भरे सात कटे गायब थे। ढाबा मालिक ने बताया कि वे लहसुन बेचने का कारोबार करते है। ढाबे के अंदर बड़ी मात्रा में लहसुन रखा था, जो कटों में भरा हुआ था। बीतीरात को चोरों ने ढाबा का ताला तोड़कर लहसुन से भरे सात कटे चोरी कर ले गए। 

सूचना पर नोखा पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। ढाबा मालिक ने बताया कि प्रत्येक कटे में 51 से 52 किलो लहसुन भरा हुआ था। एक किलो लहसुन की बाजार कीमत लगभग 350 से 400 रुपए किलो है। इस तरह सात कट्टों में चोरी लहसुन की कीमत एक लाख से अधिक है। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562