Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर शहर के पांच मंडलों समेत प्रदेश भाजपा के 14 मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति पर रोक

India-1stNews




बीकानेर शहर के 9 मंडल अध्यक्षाें की नियुक्ति मामले में बड़ा माेड़ आ गया। प्रदेश अपील समिति ने प्रदेश के 14 मंडल अध्यक्षाें की नियुक्ति पर राेक लगा दी है जिसमें शहर भाजपा के 5 मंडल अध्यक्ष शामिल हैं। प्रदेश अपील समिति ने बीकानेर शहर के रानीबाजार, जूनागढ़, पुराना शहर, जस्सूसर और नयाशहर मंडल अध्यक्षाें की नियुक्ति पर राेक लगाई है। इसके अलावा जयपुर के जलमहल, पाैंड्रिक, चाैमूं नगर, सेवर, रूदावल, डूंगरखेड़ा,मालाखेड़ा, रतनगढ़ और खाेह मंडल अध्यक्षाें की नियुक्त पर भी राेक लगाई है। साथ ही 5 मंडल अध्यक्षाें की नियुक्ति निरस्त भी कर दी है। जिन मंडल अध्यक्षाें की नियुक्ति खारिज की है उसमें अलवर के थानागाजी, भरतपुर के उच्चैन, जालाैर के भीनमाल नगर, उदयपुर के डबाेक और सिराेही जिले के पाेसलिया मंडल अध्यक्ष शामिल हैं।

प्रदेश अपील समिति के प्रदेश संयाेजक राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, सह संयाेजक अजयपाल सिंह और सह संयाेजक याेगेन्द्र सिंह तंवर हैं। इन तीनाें काे प्रदेश भर से मंडल अध्यक्षाें की नियुक्ति काे लेकर शिकायतें सुनने के बाद निर्णय करने का अधिकार दिया गया था। कमेटी ने प्रदेश भर से आई शिकायताें पर मीटिंग तथ्यात्मक निर्णय लिया और ये निर्णय लिया। प्रदेशभर में बीकानेर एक मात्र ऐसा जिला निकला जहां के एक साथ 5 मंडल अध्यक्षाें की नियुक्ति पर राेक लग गई। उल्लेखनीय है कि मंडल अध्यक्षाें की नियुक्ति के वक्त से ही आक्राेश बढ़ रहा था। तमाम लाेगाें ने अलग-अलग कमेटी के समक्ष शिकायतें की थी।

"शिकायताें के तथ्य चेक किए गए। जहां बिलकुल ही गलत निर्णय हुआ उन पांच मंडल अध्यक्षाें की नियुक्ति निरस्त कर दी गई। जहां कुछ शक पाया गया वहां राेक लगाई गई है। बीकानेर के पांच मंडल अध्यक्षाें की अब गहनता से जांच के बाद ही वापस निर्णय हाेगा। तब तक के लिए ये पांच मंडल अध्यक्ष नियुक्त पर राेक है।"- याेगेन्द्र सिंह तंवर, प्रदेश सह संयाेजक, प्रदेश अपील समिति भाजपा

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562