Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेरी गर्ल और परिवार पर हमला, अपहरण और फायरिंग का आरोप, 30-40 अज्ञात पर मामला दर्ज

India-1stNews





बीकानेर निवासी मोनिका राजपुरोहित, जो एक जानी-मानी सोशल मीडिया हस्ती और लाइव शो आर्टिस्ट हैं, उनके और उनके परिवार के साथ बालोतरा में एक घटना घटी। जसोल थाना क्षेत्र में दर्ज एफआईआर के अनुसार, 9 जनवरी 2025 की शाम, शो के लिए बालोतरा जाते समय आसोतरा मंदिर के पास 30-40 अज्ञात लोग ने उनकी गाड़ी को घेर लिया।

हमलावरों ने हथियारों से लैस होकर मोनिका के ड्राइवर युसुफ के साथ मारपीट की, मोनिका को जबरन गाड़ी में बैठाने की कोशिश की और उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। घटना के दौरान पीड़िता और उनके माता को लात-घूंसों से पीटा गया।

पीड़िता के माता के अनुसार हमलावरों ने उनकी गाड़ी का पीछा किया। पीड़ित परिवार ने सुरेश राजपुरोहित, मोनु बना, एसएस टाइगर और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ जान से मारने की धमकी और अपहरण की साजिश का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है:

हालांकि पीड़िता बालोतरा में घटना होने के बाद भी डाँस शो किया उसके वीडियो भी सामने आए है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement