Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: घर के कमरे में फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या

India-1stNews




बीकानेर@ युवक ने अपने घर में ही पंखे के हुक से फंदा लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली है। गांव कल्याणसर पुराना में तोलाराम पुत्र रेवंतराम जाट ने शुक्रवार रात अपने घर के कमरे में फांसी लगा ली। घर में उस समय कोई नहीं था और करीब 10 बजे युवक ने आत्मघाती कदम उठाया। चार बच्चों का पिता युवक खेत में ही रहता था और कल ही गांव के घर में रुका। सुबह परिजनों को घटना की जानकारी मिली और परिजनों ने युवक के मानसिक तनाव में होने की बात कही है। हैड कांस्टेबल रामस्वरूप मौके पर पहुंचे और शव को उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562