Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: आपसी झगड़े में हुई देर रात फायरिंग,सलमान नामक युवक हुआ घायल

India-1stNews




बढ़ते अपराधों के बीच बीकानेर में एक बार फिर फायरिंग की वारदात हो गई है। फायरिंग में घायल एक व्यक्ति को पीबीएम हॉस्पिटल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है पुलिस हमलावरों की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही हैं। मामला पुरानी आपसी रंजिश का बताया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार देर रात बीकानेर के पंडित धर्मकांटा के पास का है। यह इलाका नयाशहर थाना क्षेत्र में आता है। घटना की जानकारी मिलते ही रात से ही पुलिस एक्टिव मोड मे हैं। थानाधिकारी विक्रम तिवारी के मुताबिक फायरिंग की घटना में घायल सलमान का ट्रोमा सेंटर में इलाज चल रहा है।फायर करने वालों में से चार की अब तक पहचान हुई है। इनके नाम हैदर, वसीम, इमरान और अफरीदी है। घायल और फायर करने वाले सभी लोहार जाति के और आपसी रिश्तेदार बताये जाते हैं। इनमें किसी बात को लेकर पुरानी रंजिश होने की आशंका है।

दूसरी ओर घटना के बाद से ही पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है। हमलावरों के बारे में पूरी जानकारी हासिल की जा रही है। अभी तक किसी के बड़े आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में पिस्टल के साथ घूमने, फायरिंग करने पर हैरानी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562