Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

राजस्थान में पुलिस रेंज का फिर से हुआ बंटवारा चूरू फिर से बीकानेर में

India-1stNews




राजस्थान में पुलिस प्रशासन को बेहतर और अधिक संगठित बनाने के उद्देश्य से पाली, बांसवाड़ा और सीकर पुलिस रेंज को खत्म कर दिया गया है। अब प्रदेश में कुल सात पुलिस रेंज होंगी। इन रेंजों का पुनर्गठन किया गया है, जिसके तहत जयपुर और जोधपुर पुलिस रेंज सबसे बड़े रेंज बन गए हैं, जहां आठ-आठ जिले शामिल होंगे। गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में इस बदलाव को लागू किया गया है। जिसमें बीकानेर रेंज में बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू को शामिल किया गया है।

बताते चलें पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान बनाए गए पाली, बांसवाड़ा और सीकर रेंज को हाल ही में भजनलाल सरकार द्वारा खत्म किया गया था। इसके साथ ही इनसे जुड़े संभाग और 9 नए जिलों को भी समाप्त किया गया था। इन रेंजों को खत्म करने के बाद पुलिस जिलों को सात प्रमुख रेंजों में पुन: शामिल कर दिया गया है।

इस बदलाव के बाद जयपुर और जोधपुर रेंज में सबसे अधिक 8-8 जिले होंगे। इससे पुलिस प्रशासन को सुव्यवस्थित करने और क्षेत्रीय जिम्मेदारियों को पुन: निर्धारित करने का प्रयास किया गया है।

पुलिस रेंज में बदलाव का आदेश



Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562