Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: घूसखोरी की हद! ख़ुद के ही स्टाफ से ली 20 हजार रूपये की रिश्वत, कनिष्ठ सहायक चोरुलाल गिरफ्तार

India-1stNews




बीकानेर। खाजूवाला में एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सीबीईओ कार्यालय के लिपिक को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एडीशनल एसपी महावीर शर्मा ने बताया कि आरोपी लिपिक चोरूलाल ने एक सस्पेंड पीटीआई की बकाया सैलेरी बनाने के एवज में कुल 50 हजार की रिश्वत मांगी थी। परिवादी ने पहले 20 हजार रुपए दे दिए थे, लेकिन जब लिपिक ने बाकी 20 हजार की मांग की तो उसने एसीबी को शिकायत दर्ज करवाई।

शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसीबी ने मंगलवार को जाल बिछाया और लिपिक चोरूलाल को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। एसीबी की इस कार्रवाई से सरकारी दफ्तरों में हड़कंप मच गया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562