Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: फांसी का फंदा लगाकर 40 वर्षीय व्यक्ति ने की आत्महत्या

India-1stNews




बीकानेर@ शहर के कोटगेट पुलिस थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना 11 मार्च की है। इस संबंध में चौपड़ा बाड़ी निवासी आनंद कुमार ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवायी है। आनंद कुमार ने रिपोर्ट में बताया कि 11 मार्च की रात को करीब साढ़े नौ बजे उसकी माताजी व पूरा परिवार घर के पास कोई प्रोग्राम था, वहां पर गये हुए थे। उसका भाई प्रेमकुमार (40) पुत्र भंवरलाल शराब पीने का आदि था, जो पीछे में घर में अकेला था। इस दौरान प्रेमकुमार ने घर के आंगन में पंखे के हुके से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आनंद कुमार ने बताया कि प्रेमकुमार ने नशे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562