Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: सेंट्रल जेल में फेंक रहे थें नशा सामग्री, दो युवकों को पकड़ा

India-1stNews




बीकानेर केन्द्रीय कारागार में धूम्रपान सामग्री फेंकते दो युवकों को पकड़ा गया है। आरोपियों ने जेल में जर्दा के पैकेट बना कर फेंके थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला जेल प्रशासन की ओर से दर्ज कराया गया है। बीछवाल पुलिस के अनुसार, जोधपुर के कलराबा बेरा निवासी सागर पुत्र बनवारी एवं रामपुरा मालसिंह की सिढ़ निवासी रमेश पुत्र सुखराम ने गुरुवार शाम को जर्दा के दो पैकेट जेल की मुख्य दीवार से अंदर फेंके। पैकेट में 100-100 ग्राम जर्दा था। आरोपियों को पैकेट फेंकते आरएसी के जवान ने देख लिया और मौके पर ही दबोच लिया। आरोपियों ने जेल अधिकारियों को पूछताछ में बताया कि बीकानेर जेल में एक बंदी सिरसा के धिंगताणिया निवासी धनपत पुत्र रामेश्वर से मिलने आए थे। जेल में उनका दोस्त संदीप पुत्र रामेश्वर भी बंद है। जर्दा के पैकेट दोस्त संदीप के लिए फेंके थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562